प्रकाशोत्सव पर 5 जनवरी को नगर कीर्तन निकाला जाएगा

अमृतसर| श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के प्रकाशोत्सव पर 5 जनवरी को गुरुद्वारा श्री कलगीधर साहिब से नगर कीर्तन निकला जाएगा। सुबह 8 बजे श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया में निकले जाने वाला नगर कीर्तन पांच प्यारों की रहनुमाई में निकाला जाएगा। नगर कीर्तन के आगे गतका पार्टी गतका के जौहर दिखाइए। यह नगर कीर्तन नारायणगढ़ जीटी रोड गुरुद्वारा साहिब से शुरू होकर आजाद रोड, सुभाष रोड, प्रताप बाजार, करतार नगर, छेहर्टा चौक, खंडवाला चौक, काले रोड, डेरा बाबा दर्शन सिंह कुल्ली वाले, शेरशाह सूरी रोड, भल्ला कालोनी से होते हुए वापस गुरुद्वारा साहिब पहुंचेगा। गुरुद्वारा साहिब के प्रधान बलदेव सिंह ने बताया कि नगर कीर्तन जिस रास्ते में से गुजरेगा वहां संगत गुरु साहिब पर फूलों की वर्षा करेंगी। नगर कीर्तन में संगत ट्रैक्टर ट्राली, जीप, स्कूटर, मोटरसाइकिल समेत दोपहिया वाहनों पर शामिल होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *