प्रकाश पर्व पर स्त्री सत्संग सभा बस्ती शेख ने मनाया प्रकाश पर्व

भास्कर न्यूज | जालंधर गुरु हरगोबिंद स्त्री सत्संग सभा गुरुद्वारा छठी पातशाही, बस्ती शेख की ओर से दसवें पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा और प्रेम के साथ मनाया गया। सभा के सदस्यों ने श्री सुखमनी साहिब के पाठ संगति रूप में किए। इसके बाद सजे दीवानों में शब्दी जत्थे के रूप में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की महिमा का गुणगान किया गया। इस मौके पर स्त्री सत्संग सभा की संरक्षिका बीबी कुलदीप कौर सहगल, प्रधान बीबी महिंदर कौर कालड़ा, महिंदर कौर रहेजा, राजिंदर कौर भाटिया, जोगिंदर कौर, सिमरजीत कौर लुबाना, सतवंत कौर, हरविंदर कौर तथा अन्य बीबियां मौजूद रहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *