सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया की युवा विंग की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने प्रकाश लोहाना (जीतू) को छत्तीसगढ़ युवा विंग का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र मनवानी और राष्ट्रीय महामंत्री विवेक लड़ानी ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा और कहा कि प्रकाश लोहाना युवाओं की एक मजबूत टीम बनाएं और नई ऊर्जा के साथ काम करें। प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने भी प्रकाश लोहाना को बधाई और शुभकामनाएं दी और कहा कि नई टीम को जल्द से जल्द गठित किया जाए।


