प्रकाश विप्लव माकपा के राज्य सचिव निर्वाचित, सचिव मंडल भी बना

प्रकाश विप्लव लगातार दूसरी बार माकपा के राज्य सचिव निर्वाचित हुए हैं। शनिवार को सर्वसम्मति से उनका निर्वाचन हुआ। राज्य कमेटी ने सर्वसम्मति से 13 सदस्यीय सचिव मंडल का भी चुनाव किया। तमिलनाडु के मदुरै में आयोजित पार्टी की 24वीं अखिल भारतीय कांग्रेस में भाग लेने के लिए झारखंड से 10 प्रतिनिधियों का भी निर्वाचन किया गया। पार्टी के तीन दिवसीय राज्य सम्मेलन में 6 स्थाई आमंत्रित सदस्यों समेत 41 सदस्यीय नई राज्य कमेटी बनाई गई। सम्मेलन में कुल 16 प्रस्ताव पारित किए गए। इसमें विस्थापन आयोग का गठन करने, लैंड बैंक रद्द करने, दलितों-पिछड़ों और अन्य लोगों को विभिन्न प्रमाणपत्र मिलने में हो रही कठिनाई को समाप्त करने, झारखंड के मेहनतकशों की वर्गीय एकता को बिना नुकसान पहुंचाए स्थानीय और नियोजन नीति की घोषणा करने और सांप्रदायिक विभाजन पैदा किए जाने की साजिश को परास्त करने से संबंधित प्रस्ताव शामिल थे। राजनीतिक प्रस्ताव में 23 जिलों के 78 प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा : सम्मेलन में पेश किए गए राजनीतिक प्रस्ताव पर व्यापक चर्चा हुई। इस प्रस्ताव पर 23 जिलों और विभिन्न मोर्चा से 78 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। प्रतिनिधियों के कुछ आवश्यक सुझावों को शामिल किए जाने के बाद सम्मेलन का राजनीतिक प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। जनमुद्दों को लेकर आंदोलनों की एक शृंखला तैयार करें : वृंदा माकपा के राज्य सम्मेलन में चयनित राज्य कमेटी के सदस्यों के साथ वृंदा करात और पार्टी के अन्य नेता। नवनिर्वाचित राज्य कमेटी के सदस्य प्रकाश विप्लव, मो. इकबाल, सुरजीत सिन्हा, प्रफुल्ल लिंडा, संजय पासवान, सुफल महतो, समीर दास, सुखनाथ लोहरा, शिवानी पाल, एहतेशाम अहमद, संतोष कुमार घोष, मानस चटर्जी, वीणा लिंडा, गोपीन सोरेन, सुरेश मुंडा, असीम सरकार, रंगोवती देवी, स्वपन महतो, माया लायक, अशोक साह, लखन लाल मंडल, शिव बालक पासवान, रामकृष्ण पासवान, सुभाष हेम्ब्रम, बीरेन्द्र कुमार, भागीरथ शर्मा, विश्वजीत देव, काशीनाथ चटर्जी, केपी सिंह मुंडा, प्रदीप विश्वास, राजकुमार गोराई, अमल आजाद, प्रतीक मिश्रा, मदुआ कच्छप, सुंदरलाल महतो स्थाई आमंत्रित सदस्य : रघुवीर मंडल, असगर आलम, सुमना लाहिड़ी, दिवाकर सिंह मुंडा, शंकर उरांव, गणेश कुमार सीटू विशेष आमंत्रित सदस्य : गोपीकांत बक्शी, रामदेव सिंह कंट्रोल कमीशन : रामचन्द्र ठाकुर (चेयरमैन), प्रभु लाल, जया मजूमदार पार्टी के राज्य सम्मेलन में 6 स्थाई आमंत्रित सदस्यों समेत 41 सदस्यीय नई राज्य कमेटी बनी सम्मेलन का समापन वक्तव्य देते हुए पार्टी की पोलित ब्यूरो सदस्य वृंदा करात ने कहा कि जनमुद्दों को लेकर आंदोलनों की एक शृंखला तैयार करें, ताकि पार्टी की स्वतंत्र शक्ति का विकास हो सके। उन्होंने झारखंड में राजनीतिक परिपक्वता का प्रदर्शन करने के लिए राज्य की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। पार्टी के जनाधार का विस्तार कर एक वैकल्पिक जनपक्षीय राजनीति की दिशा में आगे बढ़ने के संकल्प के साथ सीपीएम का तीन दिवसीय 8वां झारखंड राज्य सम्मेलन शनिवार को संपन्न हो गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *