प्रचार का शोर थमा, आज डोर-टू-डोर कैंपेन, कल मतदान

झारखंड में 48 नगर निकायों में शनिवार शाम चुनाव प्रचार का शोर थम गया। अब प्रतयाशियों ने घर-घर जाकर जनसंपर्क शुरू कर दिया है। इससे इससे पहले शनिवार को दिनभर प्रत्याशियों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी। कहीं मोटरसाइकिल रैली निकाली गई तो कहीं प्रत्याशियों ने रिक्शे से रैली निकाली। अब रविवार को पोलिंग पा​िर्टयां मतदान केंद्र की ओर रवाना होंगी। सोमवार को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा।राज्य चुनाव आयोग के सचिव राधेश्याम प्रसाद ने बताया कि मतदान की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सभी जिलों को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं। निकायों के सभी बूथों पर सशस्त्र पुलिस जवान मौजूद रहेंगे। इसी प्रकार संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी होगी। कहां कितना राउंड मतगणना नगर निगम वार्ड बूथ टेबल राउंड मेदिनीनगर 35 132 22 6 हजारीबाग 36 160 85 2 गिरिडीह 36 137 32 5 देवघर 36 172 36 5 धनबाद 55 977 117 9 चास 35 130 22 6 रांची 53 909 225 5 आदित्यपुर 35 136 30 5 मानगो 36 190 48 4 हजारीबाग मेयर का रिजल्ट सबसे पहले आएगा, धनबाद मेयर का सबसे बाद में नगर निगम के वोटों की गणना के दौरान 27 फरवरी को सबसे पहले हजारीबाग मेयर का रिजल्ट आएगा। धनबाद का रिजल्ट सबसे बाद में आने की संभावना है। वहीं नगर परिषद क्षेत्रों में गोड्‌डा और पाकुड़ का रिजल्ट सबसे पहले आएगा। इसकी प्रकार नगर पंचायत क्षेत्रों में महागामा, बासुकीनाथ, बुंडू और खूंटी का रिजल्ट सबसे पहले आने की संभावना है। राज्य चुनाव आयोग ने जिलों को निर्देश दिया है कि इस बार एक से दो दिनों के अंदर सभी नौ नगर निगम के मेयर का रिजल्ट आ जाना चाहिए। उल्लेखनीय है कि पिछले चुनाव में मतगणना के दौरान काफी समय लगा था। कतिपय जगहों पर तीन-चार दिन के बाद रिजल्ट घोषित हो पाया था। इसको देखते हुए इस बार गिनती के लिए टेबल की संख्या बढ़ाई गई है, ताकि राउंड कम हो सके। कुल मतदाता 4333574 मतदान केंद्र 4307 पुरुष2207203 मेयर के 9 में से 4 पद आरक्षित धनबाद नगर निगम: अनारक्षित
रांची नगर निगम: एसटी
मेदिनीनगर नगर निगम: अनारक्षित महिला
हजारीबाग नगर निगम: ओबीसी 1
गिरिडीह नगर निगम: एससी
देवघर नगर निगम: अनारक्षित
चास नगर निगम: अनारक्षित
आदित्यपुर नगर निगम: एसटी
मानगो नगर निगम: अनारक्षित महिला थर्ड जेंडर144 कुल वार्ड 1087 महिला2126227 नगर पंचायतों की संख्या: 19 डोमचांच के वार्ड 5 व 11 और मानगो के वार्ड 22 में कोई नामांकन नहीं। नगर परिषदों की संख्या: 20 नगर निगमों की संख्या: 9 अति संवेदनशील 896 संवेदनशील केंद्र 2445 मतदान भवन 2129 कुल नगर निकायों की संख्या: 48 चुनाव की पद्धति: बैलेट पेपर से होगा चुनाव क्या नोटा भी होगा: नहीं, नोटा का प्रावधान नहीं है। मतदान: 23 फरवरी सुबह 7 से अपराह्न 5 बजे तक कितने चरण: एक दिन ही होगा मतदान पुनर्मतदान के लिए: तीन दिन रिजर्व मतगणना: 27 फरवरी सुबह 8 बजे से एक परिवार के सदस्यों के नाम अलग-अलग बूथों पर, आयोग ने जिम्मेवारों का नाम मांगा: रांची समेत कई नगर निगमों में एक गड़बड़ी आम हुई है। एक ही परिवार के सदस्यों के नाम अलग-अलग बूथों पर है। राज्य चुनाव आयोग ने इसे गंभीरता से लिया है। आयोग ने सभी निकायों को इस संबंध में पत्र लिख कर जिम्मेवारों का नाम मांगा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *