राजगढ़ के प्रजापति परमार्थ समिति की ओर से 20 अप्रैल को द्वितीय निशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजित किया जाएगा। इसे लेकर समाज की पहली बैठक गागोरनी स्थित प्रजापति धर्मशाला में आयोजित की गई। कुलदेवी यादें माताजी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर बैठक की शुरुआत की गई। गागोरनी के समाज बंधुओं ने सभी अतिथियों और पदाधिकारियों का मालाओं से स्वागत किया। बैठक में निशुल्क विवाह सम्मेलन की योजना और व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई। सहायता राशि की घोषणा राजस्थान के कोटा से आईं मंजू प्रजापति दीदी ने सम्मेलन के लिए 1.11 लाख रुपए देने की घोषणा की। सम्मेलन अध्यक्ष बद्रीलाल प्रजापति गागोरनी ने 51 हजार और प्रजापति परमार्थ समिति के जिला अध्यक्ष मांगीलाल कुंभकार ने 25 हजार रुपए का सहयोग देने का वचन दिया। इसके अलावा अन्य समाज बंधुओं ने अपनी क्षमता अनुसार 5 हजार से 21 हजार रुपए तक की सहायता राशि लिखवाई। सम्मेलन को भव्य बनाने का संकल्प समाज बंधुओं ने सम्मेलन को अधिक भव्य व सुव्यवस्थित बनाने का संकल्प लिया। इसके लिए तन, मन और धन से सहयोग देने की अपील की गई। सम्मेलन समिति के अध्यक्ष डॉ. शिवनारायण प्रजापति ने समाज के सभी बंधुओं से अधिक से अधिक दान देने का आग्रह किया। साथ ही बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सम्मेलन को बेहतर बनाने के लिए प्रत्येक विकासखंड के किसी एक गांव में बैठक आयोजित की जाएगी। ये लोग रहे उपस्थित इस बैठक में जिला अध्यक्ष डॉ. दिनेश प्रजापति, जिला सचिव डॉ. शिवनारायण प्रजापति गागोरनी, जिला कोषाध्यक्ष शिवनारायण प्रजापति जेतपुरा खुर्द, सह जिला कोषाध्यक्ष राजू प्रजापति सरेडी, सह जिला सचिव जगदीश कुंभकार भोजपुर, डॉ. बालचंद प्रजापति सोनखेड़ा, रामबाबू प्रजापति लाखोनी सहित जिले के अनेक समाज बंधु मौजूद रहे।


