प्रजापति समाज का युवक-युवती परिचय सम्मेलन कल:विधवा, विदुर और दिव्यांग भी होंगे शामिल, मेधावी छात्रों का सम्मान करेंगे उपमुख्यमंत्री

भोपाल के गांधी भवन में रविवार को आदर्श प्रजापति समाज का 13वां युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष समाज ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है, जिसके तहत विधवा, विदुर, दिव्यांग और तलाकशुदा को भी सम्मेलन में शामिल किया जाएगा, ताकि उन्हें भी जीवन साथी मिल सके। यहां बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले समाज के मेधावी छात्रों और समाज सेवियों को भी सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा मुख्य अतिथि होंगे। विशेष अतिथियों में नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, पंचायत ग्रामीण मंत्री प्रहलाद पटेल, युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग और खाद्य आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत शामिल होंगे। अब तक 68 युवक-युवतियों का ऑनलाइन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन हो चुका है। कार्यक्रम स्थल पर भी रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। सम्मेलन में राज्यमंत्री कृष्णा गौर, विधायक रामेश्वर शर्मा, विधायक सुरेन्द्र पटवा, महापौर मालती राय, नगर निगम अध्यक्ष किशनलाल सूर्यवंशी,नगर निगम भोपाल के पूर्व अध्यक्ष कैलाश मिश्रा, नारायण प्रजापति पूर्व विधायक बंडा, राजेश प्रजापति पूर्व विधायक चंदला, सुधीर नायक अध्यक्ष मंत्रालय सेवा अधिकारी एवं कर्मचारी संघ को आमंत्रित किया है। समाज के प्रदेशाध्यक्ष ठाकुरदास प्रजापति के अनुसार, अजमेर, नीमच, धार, इंदौर, ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया, जबलपुर, सागर, दमोह, गढ़ाकोटा, रहली, बेगमगंज, गैरतगंज, रायसेन, नर्मदापुरम, विदिशा, गंजबासौदा, कुरवाई, बीना, राहतगढ़, खुरई, जरूवाखेडा, धार, देवरी, नरयावली, खिमलासा, मालथौन, मंडीबामोरा, मुंगावली, ललितपुर, जलगांव समेत राजस्थान और मध्य प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से समाज के लोग सम्मेलन में शामिल होंगे। उन्होंने मेधावी छात्रों से अंकसूची की प्रति वाट्सएप पर भेजने को कहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *