बांसवाड़ा| ठीकरिया में सोमवार को पथोक प्रजापति समाज संस्थान की ओर से 9 नवजातों का सामूहिक ढूंढ़ोत्सव मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चौखरा अध्यक्ष कोदर लाल टांडा मंगला ने की। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष शंकर लाल सुरपुर और विशिष्ट अतिथि शंकरलाल बांसवाड़ा थे। इसमें समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं और नवनियुक्त कर्मचारियों को सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष सुरपुर ने समाज बंधुओं को समाज के विकास में योगदान देने की अपील की। उपाध्यक्ष पराग सेमलिया ने स्वागत भाषण और सचिव देवेंद्र गामड़ी ने आभार व्यक्त किया।


