प्रतापगढ़ की रठांजना पुलिस ने अफीम डोडाचूरा पकड़ा:234 किलो जब्त, कार सहित 35 लाख का मादक पदार्थ पकड़ा

प्रतापगढ़ की रठांजना पुलिस ने ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 234 किलो 57 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त किया है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 35 लाख 10 हजार रुपए बताई जा रही है। इस दौरान डोडाचूरा के परिवहन में इस्तेमाल की गई एक हुंडई क्रेटा कार भी जब्त की गई। दीवार से टकराई कार थानाधिकारी विजेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ गश्त पर रठांजना कस्बे में थे। तभी उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि एक हुंडई क्रेटा कार तेज गति से बरखेड़ा की ओर गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम बरखेड़ा पहुंची। वहां कस्बे में एक नोहरे की दीवार से टकराई हुई हुंडई क्रेटा कार दुर्घटनाग्रस्त हालत में मिली। 10 कट्टों में भरा मादक पदार्थ पकड़ा पुलिस टीम ने कार की तलाशी ली, जिसमें 10 कट्टों में भरा कुल 234 किलो 57 ग्राम अफीम डोडाचूरा बरामद हुआ। पुलिस ने तत्काल डोडाचूरा और वाहन को जब्त कर लिया। थाना रठांजना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल, अज्ञात तस्करों की तलाश जारी है। कार्रवाई में ये रहे शामिल इस कार्रवाई में थानाधिकारी विजेंद्र सिंह के साथ हेड कॉन्स्टेबल अर्जुन सिंह, हेड कॉन्स्टेबल सांवरमल, हेड कॉन्स्टेबल नाथूलाल, हेड कॉन्स्टेबल मोहन सिंह, कॉन्स्टेबल भरत सिंह और महिला कॉन्स्टेबल अनीता शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *