प्रतापगढ़ के पाइप गोदाम में लगी भीषण आग,VIDEO:2 किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया धुएं का गुबार, नगर परिषद की दो दकमल पहुंची

प्रतापगढ़ शहर के नीमच रोड स्थित ओसिया विहार कॉलोनी में एक पाइप के गोदाम में आग लग गई है। आग लगने का प्रारंभिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। दो किलोमीटर दूर दिखाई दिया धुएं का गुबार
आग इतनी फैल गई कि धुएं का गुबार करीब दो किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रहा था। इस घटना से इलाके में लोगों के बीच चिंता का माहौल बन गया और आसपास भीड़ जमा हो गई। नगर परिषद की दमकल पहुंची
सूचना मिलते ही नगर परिषद की दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आपदा प्रबंधन की टीम भी राहत और बचाव कार्य में जुट गई है। दमकल कर्मी लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल, गोदाम के अंदर किसी व्यक्ति के होने की पुष्टि नहीं हो पाई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *