प्रतापगढ़ पुलिस ने जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और विक्रय की रोकथाम के लिए आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। इस विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत कुल 12 प्रकरण दर्ज किए गए और लगभग 7000 लीटर अवैध वॉश नष्ट की गई। यह कार्रवाई आबकारी आयुक्त शिवप्रसाद नकाते के निर्देशानुसार और जिला आबकारी अधिकारी योगेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में की गई। विभाग अवैध मदिरा पर अंकुश लगाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। अभियान के दौरान आबकारी निरीक्षक रमेश चौधरी (प्रतापगढ़) और सुरेश कुमार (छोटीसादड़ी) सहित प्रतापगढ़, धरियावद और छोटीसादड़ी के प्रहराधिकारियों की टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में दबिश दी। टीमों ने सलामगढ़, रायपुर, घंटाली और पीपलखूंट जैसे क्षेत्रों में रेड और गश्त की कार्रवाई को अंजाम दिया। विभाग ने स्पष्ट किया है कि विशेष निरोधात्मक अभियान की पालना में साप्ताहिक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।


