प्रतापगढ़ में आर्म्स एक्ट का आरोपी गिरफ्तार:5 साल से फरार स्थाई वारंटी को बांसवाड़ा से पकड़ा, जेल भेजा

प्रतापगढ़ पुलिस ने वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के एक मामले में 5 साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल के निर्देश पर गठित टीम ने 14 अप्रैल को आरोपी शेर मोहम्मद को बांसवाड़ा के कलिंजरा थाना क्षेत्र से पकड़ा। आरोपी के खिलाफ न्यायालय सीजेएम प्रतापगढ़ में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का केस दर्ज था। शेर मोहम्मद प्रतापगढ़ के खेरादी मोहल्ले का रहने वाला है। अभी वह बांसवाड़ा जिले के राजतालाब थाना क्षेत्र के हुसैन चौक मंडिया में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर उसे जिला कारागृह प्रतापगढ़ भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *