प्रतापगढ़ में खेत करने के दौरान कुएं में गिरा युवक:पैर फिसलने से हुआ हादसा, इलाज के दौरान मौत

प्रतापगढ़ जिले के मनोहरगढ़ क्षेत्र के जापा गांव में कृषि कार्य करते समय एक युवक कुएं में गिर गया। पैर फिसलने से हुए इस हादसे में युवक शिवलाल मीणा (35) की इलाज के दौरान मौत हो गई। खेत पर काम कर रहा था शिवलाल शाम को अपने खेत पर कृषि कार्य कर रहा था। कुएं के पास अचानक उसका पैर फिसल गया और वह उसमें जा गिरा। पास में काम कर रहे परिजनों और ग्रामीणों ने चिल्लाने की आवाज सुनकर उसे बाहर निकाला और तुरंत जिला चिकित्सालय ले गए। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा मृतक की पहचान शिवलाल (35) पुत्र गौतम लाल मीणा, निवासी चंपा, मनोहरगढ़, प्रतापगढ़ के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर प्रतापगढ़ थाना के जांच अधिकारी कमलेश कुमार जिला चिकित्सालय की मोर्च्युरी पहुंचे। मृतक के अंकल देवीलाल की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक शिवलाल मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके परिवार में तीन बेटियां और एक बेटा है, जो सभी नाबालिग हैं। शिवलाल ही परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *