प्रतापगढ़ में खेत से 98 कार्टून शराब बरामद:अंडरग्राउंड टैंक में छिपाकर रखी थी, देशी-विदेशी शराब और बीयर, आरोपियों की बुलेट भी जब्त

प्रतापगढ़ पुलिस ने छोटीसादड़ी थाना क्षेत्र के केशुंदा गांव में एक खेत पर बने मकान से भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की है। पुलिस टीम ने कुल 98 कार्टून देशी व अंग्रेजी शराब, 8 कार्टून बीयर और एक बुलेट मोटरसाइकिल जब्त की। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह जोधा और वृत्ताधिकारी रामेश्वरलाल के मार्गदर्शन में थानाधिकारी प्रवीण टांक के नेतृत्व में की गई। बुलेट छोड़कर खेतों में भागा आरोपी घटना 1 मार्च 2026 की है, जब उपनिरीक्षक नारायणलाल अपनी टीम के साथ केशुंदा गांव पहुंचे। वहां उन्होंने राजू पिता खेमराज आंजना निवासी केशुंदा को बुलेट मोटरसाइकिल पर भागते देखा। पुलिस ने पीछा किया, जिस पर राजू आंजना अपनी बुलेट मोटरसाइकिल खेत पर बने कमरे के पास छोड़कर खेतों की ओर फरार हो गया। अंडरग्राउंड टैंक में छिपा रखा था जखीरा कमरे की तलाशी के दौरान पुलिस को एक विशेष अंडरग्राउंड टैंक मिला, जिसका ढक्कन बंद था। टैंक के अंदर उतरकर जांच करने पर विभिन्न ब्रांड की देशी और अंग्रेजी शराब के कार्टून बरामद हुए। कुल मिलाकर 98 कार्टून देशी व अंग्रेजी शराब तथा 8 कार्टून बीयर बरामद हुई। शराब और मोटरसाइकिल को सबूत के तौर पर जब्त कर लिया गया है। इस संबंध में आबकारी अधिनियम की धारा 19/54 के तहत मामला दर्ज किया गया है। वांछित आरोपी राजू आंजना की तलाश जारी है और मामले की आगे जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *