प्रतापगढ़ में दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:6 महीने से फोन पर महिला को धमकाता था, जंगल में ले जाकर किया दुष्कर्म

प्रतापगढ़ पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पप्पुलाल मीणा (28) ने पीड़िता को लगातार फोन कर धमकाने के बाद करीब दो महीने पहले जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया था। पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल के निर्देशन में थाना अरनोद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि करीब 6-7 महीने पहले आरोपी ने उसके पति के मोबाइल पर फोन किया था, जिसे उसने रिसीव किया। इसके बाद आरोपी लगातार फोन कर उसे मिलने के लिए धमकाने लगा। करीब दो महीने पहले जब पीड़िता प्रतापगढ़ जा रही थी तब आरोपी पप्पुलाल ने अरनोद से उसे जबरन अपनी बाइक पर बिठाया और जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर 13 जनवरी 2025 को मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने अब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और घटना में प्रयुक्त बाइक को जब्त कर लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *