प्रतापगढ़ में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर:100 मरीजों का किया ऑपरेशन, मरीजों की जांच कर दी निशुल्क दवाईयां

प्रतापगढ़ में महावीर चैरिटेबल सोसायटी और जिला अंधता निवारण समिति की ओर से आयोजित किए जा रहे निशुल्क नेत्र रोग चिकित्सा शिविर में दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में मरीज अपनी आंखों की जांच के लिए पहुंचे। शिविर में अभी तक 1237 मरीजों की जांच की जा चुकी है और 100 का ऑपरेशन किया जा चुका है। महावीर चैरिटेबल सोसायटी के अध्यक्ष संजय वगेरिया ने बताया-जिला अंधता निवारण समिति के सहयोग से आयोजित 33वें निशुल्क नेत्र रोग चिकित्सा शिविर में बड़ी संख्या में लोग अपनी आंखों की जांच करवाने के लिए पहुंच रहे हैं। पांच दिवसीय इस शिविर के दूसरे दिन तक 1237 मरीजो के आंखों की जांच की गई। जिनमें से 217 ऑपरेशन योग्य पाए गए, इनमें से 100 मरीजो का जिला चिकित्सालय में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया गया। साथ ही यहां पर आने वाले मरीजों के लिए संस्था की ओर से दवाइयां, चश्मे,आवास और भोजन की निशुल्क व्यवस्था की गई । 21 दिसंबर तक यह शिविर चलेगा। शिविर में ऑपरेशन करवाने वाले मरीजों को नंबर के चश्मों का भी बाद में निशुल्क वितरण किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *