प्रतापगढ़ में वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा के लिए 27 केंद्र:प्रतापगढ़ और बांसवाड़ा में 24 हजार परीक्षार्थी हुए शामिल, चार उड़न दस्ते किए गठिन

राजस्थान संघ लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा का आज प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर आगाज हुआ। परीक्षा के लिए जिले में 27 केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें प्रतापगढ़ और बांसवाड़ा जिले के कुल 24 हजार परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। यह परीक्षा आगामी 31 दिसंबर तक चलेगी। परीक्षा समन्वयक और अतिरिक्त जिला कलेक्टर परसाराम ने बताया कि यह परीक्षा दो पारियों में आयोजित की जा रही है। हालांकि, 31 दिसंबर को परीक्षा केवल एक ही पारी में संपन्न होगी। परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाए रखने के लिए 9 डिप्टी कोऑर्डिनेटर टीम और चार उड़न दस्तों का गठन किया गया है। आज सुबह की पारी में परीक्षार्थियों को कड़ी सुरक्षा जांच के बाद परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश दिया गया। पुलिस द्वारा मेटल डिटेक्टर से प्रत्येक परीक्षार्थी की जांच की गई। परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए केंद्रों पर वीडियोग्राफी भी करवाई जा रही है। परीक्षा के पहले दिन सभी केंद्रों पर व्यवस्थाएं सुचारू और शांतिपूर्ण रहीं। परीक्षा प्रक्रिया में लगे अधिकारी और कर्मचारी यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि परीक्षा निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *