प्रतापगढ़ में वित्तीय साक्षरता शिविर:160 से ज्यादा लोगों को बैंकिंग सेवाओं की दी जानकारी,  साइबर फ्रॉड से बचने के बताए उपाय

भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से वित्तीय साक्षरता सप्ताह के तहत प्रतापगढ़ के गांव टिमरवा में आज शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 24 से 28 फरवरी तक चलेगा। आरबीआई के एलडीओ सागर पंवार ने महिलाओं और ग्रामीणों को आर्थिक नियोजन की जानकारी दी। उन्होंने बचत, बजट बनाने और पैसों के सही उपयोग पर जोर दिया। बैंक ऑफ बड़ौदा के अग्रणी जिला प्रबंधक सुदेश भोरिया ने बैंकिंग लोकपाल और प्रधानमंत्री जन धन योजना की जानकारी दी। साथ ही साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके भी बताए। मनी वाइज वित्तीय साक्षरता केंद्र की सेंटर मैनेजर निर्मला माली ने सरकारी बीमा योजनाओं की जानकारी दी। इनमें प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना और सुकन्या समृद्धि योजना शामिल थीं। बीओबी-एफएलसी के प्रमोद पांडे और बीआरकेजीबी-एफएलसी के नितिन पालीवाल ने किसान क्रेडिट कार्ड समेत अन्य जन सुरक्षा योजनाओं के बारे में बताया। इसके अलावा कलस्टर कॉर्डिनेटर अर्चना, एसबीआई बैंक के बीसी राजकुमार पालीवाल और राजीविका समूह के सदस्य भी शामिल हुए। इस दौरान शिविर में कुल 160 से अधिक महिला-पुरुषों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत मनोहरगढ़ के सरपंच गोमालाल, मेट शंकर लाल, विष्णु और राजीविका से एआरपी प्रेमी कुमारी मीणा मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *