प्रतापगढ़ में सोशल मीडिया पर ग्रुप का एडमिन गिरफ्तार:भय पैदा करने वाले वीडियो अपलोड करते थे, लोहारिया गांव में दबिश देकर पकड़ा

प्रतापगढ़ में सोशल मीडिया पर भय पैदा करने वाले वीडियो बनाने पर ग्रुप एडमिन को गिरफ्तार कर लिया गया है। युवक ने इंस्टाग्राम पर टाइगर ग्रुप बनाया हुआ। जिस पर भय पैदा करने वाली रील और वीडियो अपलोड किए जा रहे थे। इस पर देवगढ़ पुलिस ने लोहारिया गांव में दबिश देकर युवक को गिरफ्तार कर लिया है। देवगढ़ थाना अधिकारी मिश्रीलाल चौहान ने बताया कि साइबर सेल को सूचना मिली थी कि सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर टाइगर ग्रुप के नाम से संचालित अकाउंट पर लोगों में भय और दहशत पैदा करने वाले वीडियो अपलोड किये जा रहे हैं। इस पर पुलिस ने जानकारी जुटाई तो सामने आया कि खैरमगरी निवासी बंटी उर्फ प्रभु लाल मीणा इस ग्रुप का एडमिन है और उसमें 34 लड़के शामिल है। पुलिस टीम शुक्रवार को जब लोहारिया गांव पहुंची तो एक युवक पुलिस टीम को देखकर भागने लगा। जिसे 2 किलोमीटर तक खेतों में पीछा करने के बाद पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम बंटी उर्फ प्रभुलाल मीणा बताया। इस पर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इस टाइगर ग्रुप में शामिल अन्य लड़कों के विषय में भी जानकारी जुटा रही है। एसपी विनीत कुमार बंसल ने लोगों से इस तरह के वीडियो ना ही अपलोड करने और ना ही शेयर करने की अपील की। अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *