प्रतापगढ़ में 1 लाख की अवैध शराब जब्त:धमोतर पुलिस और DST टीम ने की कार्रवाई, एक गिरफ्तार

प्रतापगढ़ में जिला विशेष टीम (DST) और धमोतर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 1 लाख रुपये मूल्य की अवैध शराब जब्त की है। इस दौरान 29 कार्टूनों में भरे 1392 पव्वे देशी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। शराब तस्करी में प्रयुक्त एक कार भी जब्त की गई। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह जोधा और पुलिस उप अधीक्षक रामेश्वरलाल के मार्गदर्शन में की गई। धमोतर थानाधिकारी घीसूलाल के नेतृत्व में टीम ने टांडा से बिहार नकोर रोड पर नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान नकोर की तरफ से आ रही एक अल्टो कार को रोकने का इशारा किया गया। चालक ने कार भगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने उसे रोक लिया। चालक ने अपनी पहचान राहुल पुत्र प्रकाश, जाति लबाना, उम्र 30 साल, निवासी दूधली टांडा, थाना धमोतर के रूप में बताई। वाहन की तलाशी लेने पर कार से देशी शराब चंपा क्लासिक के 29 कार्टून मिले, जिनमें कुल 1392 पव्वे थे। राहुल लबाना शराब परिवहन के संबंध में कोई वैध दस्तावेज या लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने अवैध शराब और अल्टो 800 कार को जब्त कर आरोपी राहुल लबाना को गिरफ्तार कर लिया। धमोतर थाने में आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *