प्रतापगढ़ की छोटीसादड़ी पुलिस ने 200 किलो 775 ग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि, एक आरोपी मौके से भाग गया। कार ड्राइवर मौके से भागा यह कार्रवाई बसेड़ा गांव के आगे गजपुरा रोड घाटी पर नाकाबंदी के दौरान की गई। पुलिस टीम ने एक बिना नंबर की बाइक को रोका, जिस पर सवार दो युवक संदिग्ध लगे। पूछताछ में वे घबरा गए और संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इसी दौरान एक कार नाकाबंदी स्थल की ओर आती दिखी। पुलिस को देखते ही कार चालक और उसके साथ बैठा व्यक्ति वाहन को बीच रास्ते में छोड़कर जंगल की ओर भाग गए। पुलिस ने पीछा कर एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि कार ड्राइवर फरार हो गया। कार में मिले 11 कट्टे, 200 किलो डोडा चूरा भरा था कार की तलाशी लेने पर उसमें 11 कट्टों में भरा हुआ 200 किलो 775 ग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद हुआ। इसकी अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने कार और बाइक को जब्त कर लिया है। पुलिस ने बाइक सवार दोनों लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसमें सामने आया कि वे डोडाचूरा ले जा रही कार की स्कॉटिंग कर रहे थे। इसके बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चित्तौड़गढ़ जिले के अरनोदा निवासी अर्जुन और राजू उर्फ दिलीप, प्रतापगढ़ जिले के छोटीसादड़ी थाना क्षेत्र के महीनगर निवासी देवकरण के रूप में हुई है। ….. राजस्थान के सबसे बड़े सर्वे में लीजिए हिस्सा, अपने सरपंच को दें 1 से 5 नंबर- पंचायत चुनाव से पहले दैनिक भास्कर एप पर राजस्थान का सबसे बड़ा सरपंच सर्वे किया जा रहा है। यह एक ऐसा सर्वे है, जिसमें राजस्थान के हर गांव के लोग अपने सरपंच को पानी, सड़क, नाली, रोड लाइट और शौचालय निर्माण जैसे पांच बड़े मुद्दों पर काम के आधार पर 1 से 5 तक नंबर दे सकते हैं। ये भी देख सकते कि गांव की जनता ने उन्हें कितने नंबर दिए हैं। सर्वे में शामिल होने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें। सरपंच रेटिंग सर्वे से संबंधित ये खबर भी पढ़ें- मुख्यमंत्री ने की सरपंच सर्वे की लॉन्चिंग:आपकी उम्मीदों पर कितना खरे उतरे सरपंच, पांच मुद्दों पर दीजिए नंबर, दैनिक भास्कर एप का सबसे बड़ा सर्वे पंचायत चुनाव से पहले दैनिक भास्कर एप पर राजस्थान के सबसे बड़े सरपंच सर्वे जारी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इसकी लॉन्चिंग की। राजस्थान में छह साल बाद पंचायत राज चुनाव (प्रस्तावित) होने जा रहे हैं। (पूरी खबर पढ़ें)


