प्रतापगढ़ में 6 महीने से फरार बाइक चोर गिरफ्तार:राजकोट और अहमदाबाद में फरारी काट रहा था, गौतमेश्वर आने पर पकड़ा

प्रतापगढ़ पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले में छह महीने से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी छह महीने से राजकोट और अहमदाबाद में फरारी काट रहा था। जिसे गौतमेश्वर आने पर गिरफ्तार कर लिया गया। अरनोद थाना क्षेत्र के साखथली खुर्द निवासी कारूलाल डांगी की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। कारूलाल ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि उसकी मोटरसाइकिल रात के समय घर से चुरा ली गई थी। इसके बाद अरनोद थाने में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस टीम ने पहले दो चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की थीं और आरोपी तेजपाल मीणा को गिरफ्तार किया था। हालांकि, इस मामले में वांछित आरोपी मांगीलाल मीणा (25) निवासी रूपपुरिया, थाना अरनोद, लगभग छह महीने से फरार चल रहा था। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। सूचना मिली कि मांगीलाल गौतमेश्वर आया हुआ है। इस सूचना पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मांगीलाल मीणा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए राजकोट और अहमदाबाद जैसे शहरों में चला गया था। मामले में आगे की जांच जारी है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्रसिंह जोचा और पुलिस उप अधीक्षक चंद्रशेखर पालीवाल के मार्गदर्शन में अरनोद थानाधिकारी शिवलाल मीणा के नेतृत्व में एक टीम ने की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *