भास्कर न्यूज | जालंधर नूरमहल क्षेत्र के गांव प्रताबपुरा के अड्डा में स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में रात के समय चोरों ने ताले तोड़कर करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। दुकान मालिक सुलखन सिंह ने बताया कि सुबह दुकान खोलने पर उन्होंने ताले टूटे और सामान बिखरा हुआ देखा। चोरी हुए सामान में बैटरी, इनक्यूबेटर, कॉपर शिम और महंगे विदेशी औजार शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही बिलगा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। स्थानीय दुकानदार चोरी की घटनाओं में बढ़ोतरी और रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।


