अंबिकापुर| गांधीनगर पुलिस ने भगवानपुर में पेट्रोलिंग के दौरान बनारस रोड से भाग रहे अमित राय उर्फ गोलू (21) को पकड़ा। उसके झोले से 35 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद हुए, जिनकी कीमत लगभग 35 हजार रुपए है। संतोषजनक जवाब न देने और संदिग्ध गतिविधि के कारण तलाशी ली गई। नारकोटिक तत्व मिलने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस सप्लायर का पता लगाने का प्रयास कर रही है।