प्रतिभाओं का किया सम्मान

भास्कर न्यूज| धमतरी शहर निषाद समाज ने रुद्री रोड कॉलोनी में मेधावी छात्र-छात्रा उज्ज्वल निषाद और कुमकुम निषाद का सम्मान किया। उज्ज्वल ने जेईई मेंस की राष्ट्रीय परीक्षा में 11वीं रैंक हासिल की। कुमकुम छत्तीसगढ़ गवर्नमेंट एमबीबीएस कॉलेज में पढ़ रही है। वह छत्तीसगढ़ निषाद समाज की पहली छात्रा हैं, जो मेडिकल की पढ़ाई कर रही है। दोनों ने समाज का नाम रोशन किया है। समाज ने इनके निवास पर श्रीफल और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। इनके माता-पिता पुष्पा निषाद और देवानंद निषाद सामाजिक सेवा में सक्रिय रहते हैं। सम्मान के बाद उज्ज्वल ने कहा कि समाज के सम्मान से गर्व महसूस कर रहा हूं। देश और छत्तीसगढ़ का नाम ऊंचा करना चाहता हूं। कुमकुम ने कहा कि माता-पिता और समाज मेरे लिए सबसे ऊपर है। चिकित्सा के क्षेत्र में समाज और देश का नाम रोशन करना चाहती हूं। इस मौके पर समाज के संरक्षक सुनील निषाद, अध्यक्ष ओमशंकर निषाद, विजय निषाद, देवेश निषाद, चिंताराम निषाद, दौवाराम निषाद आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *