सिटी रिपोर्टर| बोकारो चास प्रखंड स्थित जीतू महतो मेमोरियल स्कूल द्वारिका में 26वां वार्षिकोत्सव सह आर्ट एंड साइंस एग्जीबिशन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्राह्मण द्वारिका पंचायत के मुखिया स्वदेश खवास तथा जीतू महतो मेमोरियल पब्लिक स्कूल ब्राह्मण द्वारिका के डायरेक्टर प्रेमानंद महतो द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि स्वदेश खवास ने विद्यालय की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में सीबीएसई पैटर्न पर संचालित स्कूल होना बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि यहां के बच्चों और शिक्षकों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडल स्पष्ट रूप से दिखाते हैं कि जीतू महतो स्कूल ब्राह्मण द्वारिका में साइंटिफिक टैंपर का तेजी से विकास हो रहा है। एग्जीबिशन में कक्षा 2 से 10 तक के बच्चों द्वारा 40 से अधिक साइंस मॉडल तथा कई आकर्षक आर्ट एंड क्राफ्ट आइटम्स प्रदर्शित किए गए। बच्चों की रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच को देखकर अतिथियों ने उनकी मेहनत की सराहना की। कार्यक्रम में विभिन्न वर्गों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बच्चों को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर निदेशक प्रेमानंद महतो, प्राचार्य अमृत चंद्र महतो, प्रोफेसर सचिन कुमार, प्राचार्य सुबोध पाठक, सुरेश कुमार रजक, जितेन्द्र सिंह, राखी सिन्हा, शिशुपाल कुमार, देवेन्द्र कुमार, दीपक कुमार सिंह, रेखा मंडल, गोरांग रजवार, सूरज कुंभकार, ममता कुमारी, श्वेता कुमारी, सुलेखा कुमारी, प्रशांत कुमार सिन्हा, प्रियंका भारती, सुभाष शर्मा, श्वेता कुमारी, पंकज कुमार, मान्त, कुमारी, रेणु देवी, मीना कुमारी, जहाना खातून, अनीता कुमारी, झरना भंडारी, ब्यूटी चक्रवर्ती, रीता कुमारी, रौशन आरा, संजू कुमार हांसदा, बलदेव रजक, सुभाष चंद्र महतो, रंजीत कुमार महतो, नकुल चंद्र महतो, दिलीप कुमार महतो, अमित कुमार आदि थे।


