प्रतिमा अनावरण पर बवाल…BJP विधायक धर्मजीत पर भड़की महिलाएं:बिलासपुर में नहीं करने दिया उद्घाटन, कहा-नारी शक्ति का अपमान किया गया

बिलासपुर जिले के तखतपुर क्षेत्र में स्वसहायता समूह की महिलाओं को बुलाए बगैर छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण कराने पर जमकर बवाल हुआ। नाराज महिलाओं ने हंगामा मचाते हुए सरपंच और विधायक धर्मजीत सिंह को खरी-खोटी सुनाई और चक्काजाम कर दिया। इसके चलते पुलिस अफसरों के हाथ-पांव फूल गए और लाइन से अतिरिक्त बल बुलाना पड़ा। बाद में नाराज महिलाओं ने गांव की छोटी बच्ची से छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण कराया, जिसके बाद मामला शांत हुआ। इस दौरान सरपंच ने महिलाओं से माफी भी मांगी। छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा भी स्थापित की गई दरअसल, ग्राम गनियारी के बस स्टैंड के पास पंचायत भवन का निर्माण काराया गया है। वहीं पर छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा भी स्थापित की गई है। रविवार को पंचायत भवन के लोकापर्ण कार्यक्रम में क्षेत्र के विधायक धरमजीत सिंह मुख्य अतिथि थे। दोपहर करीब तीन बजे पंचायत भवन का लोकापर्ण किया। इसी दौरान सरपंच सहित स्थानीय लोग विधायक के सामने अपना नंबर बढ़ाने उन्हें प्रतिमा के अनावरण के लिए ले गए। सरपंच और विधायक मौके पर पहुंचे ही थे कि इससे पहले कुछ लोगों ने प्रतिमा का लोकापर्ण कर दिया। विधायक के खिलाफ सड़क पर आ गई महिलाएं महिला का कहना था कि प्रतिमा के निर्माण में नारी शक्ति स्व सहायता समूह की महिलाओं का विशेष योगदान दिया था। ऐसे में प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में उन्हें भी बुलाकर सम्मानित करना था। सरपंच की हरकतों से नाराज महिलाएं आक्रोशित होकर सड़क पर आ गई। पुलिस अफसरों के फूले हाथ पांव, लाइन से बुलाना पड़ा बल आक्रोशित महिलाओं को संभालने के लिए वहां बल की कमी थी। महिलाओं का आक्रोश इतना भड़क गया कि वह किसी की बात मानने के लिए तैयार नहीं थी। मौके पर एएसपी अर्चना झा, एसडीओपी नुपुर उपाध्याय ने उन्हें समझाइश देने की कोशिश की। इसके बाद आसपास के सभी थानों के टीआई के साथ ही पुलिस लाइन से एक्स्ट्रा बल बुलाया गया। तब तक महिलाओं ने सड़क को घेर लिया था। भीड़ से किसी तरह विधायक के काफिले को बाहर निकाला गया, जिसके बाद विधायक धर्मजीत सिंह वहां से रवाना हो गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *