प्रत्येक माह होगी किसानों की समस्याओं पर चर्चा व समाधान

भास्कर न्यूज| महासमुंद भारतीय किसान संघ तहसील स्तरीय बैठक मचेवा में जिला अध्यक्ष कुबेर गिरी गोस्वामी की अध्यक्षता में आयोजन किया गया। मचेवा महाविद्यालय के सामने देवांगन कॉम्पलेक्स में भगवान बलराम व भारत माता की पूजा अर्चना कर किसान संघ की अनेकों जयकारा नारे लगाकर तहसील कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर बातों को ध्यान से सुनकर जिला अध्यक्ष गोस्वामी ने निराकरण के उपाय बताए। जैसे जो भी समस्याएं हो लिखित में प्रमाण सहित प्रस्तुत करें, ग्राम स्तर का गठन 11 पदाधिकारियों का करें। ग्रामीण पदाधिकारी अपने स्तर पर हल करें, नहीं होने पर तहसील में लाए, तहसील वाले जिले में लाए जैसी वर्तमान में रबी फसल के लिए पर्याप्त खाद नहीं, बिजली कटौती, राजस्व संबंधी समस्या आदि जिला स्तर पर हर माह किसानों की समस्याओं पर चर्चा व समाधान करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *