प्रथम झारखंड राज्य टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गढ़वा ने जीते 8 मेडल

भास्कर न्यूज|गढ़वा गोड्डा में आयोजित प्रथम झारखंड राज्य टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गढ़वा के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए तीन गोल्ड, दो रजत व तीन कांस्य पदक सहित कुल 8 मेडल जीत कर जिले का नाम रौशन किया है। मेडल जीत कर जिले का नाम रौशन करने खिलाड़ियों में अंजली कुमारी कुल तीन पदक जीते। अंडर 17 बालिका वर्ग में गोल्ड, अंडर 19 बालिका वर्ग में गोल्ड महिला वर्ग टीम में रजत, अंडर 19 वर्ग के सभी 3 पदक गढ़वा के खिलाड़ियों ने जीत कर अंडर 19 वर्ग के चैंपियन बने। अंडर 19 वर्ग में नितीश कुमार मेहता ने बालक वर्ग में गोल्ड, अनिल कुमार मेहता ने रजत, अनिमेष कुमार पांडेय ने कांस्य पदक जीता। हर्षित कुमार पांडेय और मयंक राज ने अंडर 15 बालक में कांस्य पदक जीता। खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन, टीम के अनुशासित, बेहतर नेतृत्व व मार्गदर्शन के लिए टीम के कोच कमलेश कुमार दुबे और मैनेजर संजय कुमार सिंह सहित टीम में शामिल सभी खिलाड़ियों को टीम की जीत पर गढ़वा जिला टेबल टेनिस संघ के पदाधिकारी, पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर और खेल प्रेमियों ने बधाई दी है। बधाई देने वालों में संघ के संरक्षक का अलखनाथ पांडेय, अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी, सचिव आनंद सिन्हा, उपाध्यक्ष अशोक कुमार दुबे, धनंजय कुमार सिंह ,नंद कुमार गुप्ता,सुशील केशरी,संजय सोनी, संतोष,अमित सिंह सिस्टर रोशना, अशोक विश्वकर्मा, चंद्रभूषण सिन्हा शा​मिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *