प्रदर्शनी में सरकार का एक साल का काम दर्शाया:टीकमगढ़ में कलेक्टर ने किया शुभारंभ, तीन दिन तक देख सकेंगे लोग

मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार का 1 साल पूरे होने पर शुक्रवार को विकास कार्यों की प्रदर्शनी लगाई गई। शहर के उत्सव भवन में लगाई गई प्रदर्शनी का कलेक्टर अवधेश शर्मा और सांसद प्रतिनिधि विवेक चतुर्वेदी ने शुभारंभ किया। यह प्रदर्शनी तीन दिन तक लगी रहेगी। कलेक्टर अवधेश शर्मा ने बताया कि मप्र सरकार का एक साल पूरा होने पर 11 दिसंबर से 26 जनवरी तक “जनकल्याण पर्व” का आयोजन किया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में जनसंपर्क विभाग की ओर से जिला मुख्यालय पर शासन की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई गई है। 13 से 15 दिसंबर तक उत्सव भवन में प्रदर्शनी लगाई गई है। इस दौरान लोगों को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। सांसद प्रतिनिधि विवेक चतुर्वेदी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखकर विकास की योजनाएं तैयार की हैं। प्रदर्शनी के माध्यम से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के विकास कार्यों को दर्शाया गया है। इनकी रही उपस्थिति सांसद प्रतिनिधि विवेक चतुर्वेदी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अभय यादव, अभिषेक खरे, एसडीएम संजय कुमार दुबे, आरके पस्तोर, जिला जनसंपर्क अधिकारी सैफाली तिवारी, जन्मेजय तिवारी सहित अधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *