प्रदर्शनी से ही निखरती है बच्चों की प्रतिभा

सिटी रिपोर्टर | बोकारो गैलेक्सी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को गैलेक्सी महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विज्ञान प्रदर्शनी सह फेटे का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा एक से दशम तक के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शुभारंभ मुख्य अतिथि टूंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो व विशिष्ट अतिथि निवर्तमान महापौर भोलू पासवान ने किया। साथ ही चिन्मय विद्यालय के प्राचार्य सूरज शर्मा, डीएवी के प्राचार्य एसके मिश्रा, जीजीपीएस के प्रिंसिपल अभिषेक कुमार, एमजीएम के प्रिंसिपल जोशी वर्गीस, रेनबो स्कूल के प्रिंसिपल विपुल कुमार सिंह, प्राचार्य अभिषेक कुमार व निदेशक सुबोध कुमार उपस्थित रहे। साथ ही डीएवी कोरिया के निदेशक मनोज कुमार व अमित कुमार भी शामिल हुए। विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने चंद्रयान-3, हाइड्रोलिक पावर लिफ्टर, लेजर सिक्योरिटी सिस्टम, वेस्ट टू इलेक्ट्रिसिटी, मिसाइल सिस्टम, एयर कूलर, रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम एवं वॉटर प्यूरीफायर जैसे विभिन्न मॉडलों को प्रस्तुत किया। अतिथियों ने इसकी प्रशंसा की। कार्यक्रम सफल बनाने में अनुपम मिश्रा, विनोद उपाध्याय, तनिष्का, सुषमा, विजयलक्ष्मी, लक्ष्मी, सुजाता, सुमित, आर्यन, नवनीत पंजाल, मानिक, करण, आशीष, शेखर आदि ने योगदान दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *