प्रदर्शन करने टंकी पर चढ़े लोग,मधुमक्खियों ने हमला किया, VIDEO:जान बचाने के लिए 4 युवक नीचे उतर गए; 2 युवकों की हालत गंभीर

जोधपुर में पानी की मांग को लेकर टंकी पर चढ़े लोगों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। हमले में दो युवक गंभीर घायल हो गए, उन्हें बिलाड़ा के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। अन्य घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्‌टी दे दी। घटना बिलाड़ा के लांबा गांव में शुक्रवार सुबह 11 बजे हुई। जानकारी के मुताबिक गांव में पानी की किल्लत के चलते लोग प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान युवती समेत 4 युवक पानी की टंकी पर चढ़ गए। इसी दौरान वहां मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। हमले के बीच चारों युवक नीचे उतर गए। उनके मधुमक्खियों ने शरीर में जगह-जगह डंक मार दिया। हालांकि युवती टंकी पर ही चढ़ी रही। लोगों ने घायल युवकों को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया,जहां दो युवकों को भर्ती कर लिया। इधर, घटना की सूचना पर तहसीलदार, जलदाय विभाग के अधिकारी, पुलिस और जल जीवन मिशन के ठेकेदार मौके पर पहुंचे। प्रशासन और ग्रामीणों के बीच दोपहर 2 बजे तक चली लंबी समझाइश के बाद युवती को सुरक्षित टंकी से नीचे उतारा जा सका। मधुमक्खियों के हमले और प्रदर्शन से जुड़ी फोटोज… अवैध कनेक्शनों के कारण गहराया जल संकट
मौके पर पहुंचे विभागीय अधिकारियों ने पानी के संकट के तकनीकी कारणों का खुलासा किया। अफसरों ने बताया कि कापरड़ा से लांबा आने वाली मुख्य पाइपलाइन में अवैध कनेक्शनों की भरमार है। इसके कारण गांव तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। प्रशासनिक निर्देश और आश्वासन

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *