प्रदूषण नियंत्रण मंडल पाली के वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी यशपाल मीणा को APO किया गया है। उनका मुख्यालय जयपुर किया गया है। उनके एपीओ होने की कार्रवाई उद्योग जगत में चर्चा का विषय बनी हुई है। राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण मंडल के सदस्य सचिव विजय एन ने एक आदेश जारी किया। जिसमें प्रशासनिक कारणों से वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी पाली यशपाल मीणा को एपीओ कर मुख्यालय जयपुर करने का आदेश जारी किया गया।
बता दे कि हाल ही में पाली के पुनायता और मंडिया रोड औद्योगिक क्षेत्र में 30 फैक्ट्रियों में कमियां पाई जाने पर प्रदूषण नियंत्रण मंडल पाली की ओर से उनके लाइट कनेक्शन काटने और कंसेंट टू ऑपरेट निरस्त करने की कार्रवाई की गई है।


