प्रदेश अध्यक्ष के निधन पर संघ ने जताया शोक

पाटन | पाटन पीडीएस डीलर संघ ने प्रदेश अध्यक्ष ओंकारनाथ झा के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक प्रकट किया। शुक्रवार को पाटन स्थित प्रखंड डीलर संघ के कोषाध्यक्ष राजेंद्र सिंह के आवास पर प्रखंड अध्यक्ष शेषनाथ सिंह की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया।इस दौरान डीलर संघ के सदस्यों ने दिवंगत ओंकारनाथ झा के पांच वर्ष के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके संगठन के प्रति समर्पण और संघर्ष को याद किया। दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। प्रखंड अध्यक्ष शेषनाथ सिंह ने कहा कि ओंकारनाथ झा एक कुशल नेतृत्वकर्ता थे। मौके पर राजेंद्र सिंह, सुनील मिश्रा, सुरेश यादव, अवधेश सिंह, लिलेश्वर रजक सहित अन्य लोग मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *