प्रदेश की आयुषी, वैष्णवी और अनादि अंडर-19 भारतीय क्रिकेट टीम में

मध्यप्रदेश की आयुषी शुक्ला, वैष्णवी शर्मा और अनादि तागड़े अंडर-19 महिला टी-20 विश्वकप में भारतीय टीम का हिस्सा होंगी। आयुषी और अनादि इंदौर की हैं। वहीं वैष्णवी ग्वालियर की हैं। भारतीय टीम अंडर-19 विश्व कप की मौजूदा चैम्पियन है। टीम ने हाल ही में अंडर-19 महिला एशिया कप का खिताब भी जीता है। इस टूर्नामेंट में आयुषी 10 विकेट लेकर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुनी गई थी। टूर्नामेंट अगले साल 18 जनवरी से 2 फरवरी के बीच मलेशिया में खेला जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *