धमतरी| निगम के एमआईसी मेंबर विजय मोटवानी ने कहा कि बजट जनहितकारी है। यह बजट आम जनता की भावनाओं के अनुरूप है। स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, स्वच्छता और पेयजल जैसी बुनियादी जरूरतों को प्राथमिकता दी गई है। स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण, शिक्षा व्यवस्था के उन्नयन, अधोसंरचना विकास के प्रावधान दूरगामी परिणाम देने वाले होंगे। शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था, साफ पानी उपलब्ध कराने जो आर्थिक पैकेज घोषित किए गए हैं, उससे निगम क्षेत्रों की आधारभूत संरचना और अधिक मजबूत होगी।


