प्रदेश के पशुपालकों को मिठाई बनाने सिखाएंगी सरकार:मंत्री कुमावत बोले- 10 लाख युवाओं को सरकार देगी नौकरी, मजबूत अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहा प्रदेश

प्रदेश के पशुपालकों को दूध से बनी मिठाई बनाने की सरकार की ओर से ट्रेनिंग की जाएगी। जिससे वे हूनरमंद बन सके और मिठाई बनाकर आमदनी में ओर इजाफा कर सके। यह बात रविवार को पाली के पाली कलेक्ट्रेट सभागार में बजट पर प्रेस को संबोधित करते हुए केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने कही।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार मजबूत अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रही है। प्रदेश भर में 7.14 करोड़ पशु है। दूध उत्पादन में प्रदेश मजबूत स्थिति में है। इस दूध से तरह-तरह की मिठाईयां बनाकर प्रदेश के पशुपालक अपनी आर्थिक स्थिति और मजबूत कर सकेंगे। 10 लाख युवाओं को रोजगार देगी सरकार
मंत्री कुमावत ने कहा कि प्रदेश की सरकार 4 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी में लेगी। इसके साथ ही प्राइवेट सेक्टर में 6 लाख युवाओं को रोजगार से जोड़ा जाएगा। जिससे प्रदेश सशक्त होगा।
बजट को बताया प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने वाला
बजट को लेकर मंत्री कुमावत ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश की सरकार मजबूत अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रही है। युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए 10 लाख रुपए तक का लोन ब्याज मुक्त दिया जाएगा। युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए नशा मुक्ति केंद्र खोले जाएंगे। स्कूली स्टूडेंट में निशुल्क ड्रेस का वितरण किया जाएगा। जिन मरीजों की हॉस्पिटल में डेथ हो जाएगी तो तो उन्हें अब मोक्ष रथ के जरिए घर तक बॉडी निशुल्क छोड़ी जाएगी। प्रदेश भर में सरस डेयरी के 500 बूथ और खोले जाएंगे। नमो नर्सरी सभी जिलों में खोली जाएगी। माही बांध का पानी भी जवाई बांध तक लाने का प्रयास किया जाएगा।
इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नाहरसिंह जोधा, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील भंडारी, पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, जिला प्रवक्ता तिलोक चौधरी, पुखराज पटेल, भंवर चौधरी भी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *