स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित होंगे। राज्य सरकार ने 33 जिलों के मुख्यालयों में ध्वजारोहण करने वाले प्रमुख अतिथियों की सूची जारी कर दी है। मुख्य कार्यक्रम रायपुर में होगा, जहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ध्वजारोहण करेंगे। बिलासपुर और दुर्ग में ध्वजारोहण का दायित्व उपमुख्यमंत्री अरुण साव और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को सौंपा गया है। राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड पर सुबह 9 बजे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। लगभग इसी समय पर अन्य जिलों में भी ध्वजारोहण होगा। इसके लिए सभी जिलों में तैयारियां कर ली गई हैंं। जानिए किस जिले में कौन करेगा ध्वजारोहण: यहां विधायक-सांसद फहराएंगे तिरंगा इसके अलावा मोहला-मानपुर में विधायक राजेश मूणत, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में MLA देवेंद्र प्रताप सिंह, मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर में सांसद रेणुका सिंह, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही विधायक धर्मलाल कौशिक तिरंगा फहराएंगे।