प्रदेश के 5वें टाइगर रिजर्व में टाइगर की साइटिंग:धूप सेंकता हुआ नजर आया, ट्रैक्टर सवार लोगों ने बनाया VIDEO

धौलपुर जिले के सरमथुरा क्षेत्र के गिरौनिया जंगलों में एक टाइगर देखा गया है। प्रदेश के 5वें टाइगर रिजर्व क्षेत्र धौलपुर-करौली टाइगर रिजर्व में धूप सेंकते हुए इस टाइगर का वीडियो शेयर हो रहा है। जानकारी के अनुसार गिरौनिया के जंगलों से गुजर रहे ट्रैक्टर सवार ग्रामीणों ने जंगल किनारे खुले स्थान पर टाइगर को बैठे देखा। टाइगर आराम से धूप सेंकता हुआ नजर आ रहा था। ग्रामीणों ने सुरक्षित दूरी बनाए रखते हुए उसका वीडियो बनाया और आसपास के लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी भी दी। 5-6 टाइगर का है मूवमेंट
वन विभाग के सूत्रों के मुताबिक, सरमथुरा और आसपास के जंगलों में इन दिनों लगभग 5 से 6 टाइगरों की आवाजाही बनी हुई है। विशेषज्ञों का कहना है कि बदलते मौसम में धूप निकलने पर वन्यजीवों का खुले क्षेत्रों में दिखना सामान्य व्यवहार है, लेकिन ग्रामीणों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। वन विभाग ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे जंगल क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही से बचें, अकेले न जाएं और किसी भी वन्यजीव को उकसाने या उसके पास जाने की कोशिश न करें। विभाग ने यह भी कहा है कि यदि कहीं टाइगर दिखाई दे तो तुरंत वन विभाग को सूचना दें।
टाइगर की इस ताजा साइटिंग को वन्यजीव संरक्षण के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। वहीं, प्रशासन और वन विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं, ताकि मानव और वन्यजीव के बीच किसी भी प्रकार का टकराव न हो।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *