डॉ. मोहन यादव सरकार के 1 साल पूरे होने पर शनिवार को भाजपा कार्यालय पर खातेगांव विधायक आशीष शर्मा ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने एक साल में पिछली भाजपा सरकार की योजनाओं को आगे बढ़ाया है। बिजली के मामले में आत्मनिर्भर हुए। लाडली बहन योजना से नारी सशक्तिकरण पर काम हुआ। डबल इंजन की सरकार युवा, महिला, किसान, मजदूर सहित सभी वर्ग के लिए काम कर रही है। प्रदेश के साथ कम सिंचाई के निमाड़ मालवा क्षेत्र में सिंचाई क्षमता बढ़ाई गई। 50 लाख हेक्टेयर में सिंचाई हो रही है। आगामी 10 वर्षों में एक करोड़ रखने में सिंचाई का लक्ष्य सरकार ने रखा है। प्रदेश की विभिन्न नदियों से क्षेत्र में सिंचाई की क्षमता बढ़ाई जा रही है। सबसे कम बारिश वाले बुंदेलखंड क्षेत्र में सिंचाई परियोजना लागू किया है। इससे 11 जिलों के किसानों का फायदा मिलेगा। इस दौरान पूर्व कृषि राज्य मंत्री व विधायक बालकृष्ण पाटीदार पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह डंडीर भी मौजूद थे। विपक्ष की भूमिका नहीं निभा पा रही कांग्रेस शर्मा ने कहा, कांग्रेस विपक्ष की भूमिका नहीं निभा पा रही है। इस वजह से उसकी यह हालत है। भाजपा सदन के अंदर और बाहर जनता के बीच में भी कामों को लेकर मजबूत है इसलिए उसका विश्वास पार्टी के साथ बना हुआ है।