प्रदेश में सामाजिक सुरक्षा पेंशन में होगी बढ़ोतरी:शिक्षा मंत्री दिलावर ने दिए संकेत, कहा भजनलाल के नेतृत्व में स्पीड से चल रहा काम

राजस्थान प्रदेश में सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों को जल्द ही 1500 प्रति माह तक की पेंशन मिल सकेगी। इसकी जानकारी प्रदेश के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने दी। दिलावर जोधपुर फलोदी और बालोतरा प्रवास पर है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि प्रदेश में भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद से ही कई जन कल्याणकारी योजना चलाई जा रही है जिसका लाभ जनता को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भजनलाल सरकार ने किसान सम्मान निधि लागू करने, 450 रुपए में गैस सिलेंडर देने सहित कई संकल्प पत्र में जो घोषणा की थी उसे पूरा किया जा रहा है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत किशन बढ़ाने की घोषणा हमारे संकल्प पत्र में की गई थी। इन पर सरकार बनने के बाद से तुरंत निर्णय किया गया। सामाजिक सुरक्षा योजना की पेंशन को 1500 रुपए करने की बात कही गई थी। कांग्रेस ने यह कहा था कि हम सामाजिक सुरक्षा पेंशन को 1000 तक करेंगे। जो पूर्व में 750 रुपए थी। लेकिन सरकार ने पूरे 5 साल निकाल दिए इसे लागू नहीं किया चुनाव के समय में इसको लेकर जरूर आदेश निकाले थे। लेकिन भजनलाल शर्मा ने कुर्सी संभालने के बाद 750 रुपए की सामाजिक सुरक्षा पेंशन को बढ़ाकर 1150 रुपए देना प्रारंभ कर दिया है। आने वाले डेढ़ साल के अंदर यही हमारी सामाजिक सुरक्षा पेंशन 1500 रुपए तक हो जाएगी। ऐसे सभी योजनाओं पर कारगर और स्पीड से काम चल रहा है। प्रदेश में सभी पात्र लोगों को जो शौचालय निर्माण में बच गए हैं। शौचालय निर्माण उन्हें भी जो देय राशि देनी है वह दी जाएगी। उन्होंने कहा कि स्कूलों की दशा को सुधारने के लिए हम निरंतर काम कर रहे हैं। इसके लिए 100 करोड़ रुपए से अधिक का फंड दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *