प्रधानपाठक को विदाई दी गई

बेलरगांव| संकुल केंद्र झुरानदी कसपुर द्वारा संयुक्त रूप से बंशीलाल नेताम उच्च श्रेणी शिक्षक माध्यमिक शाला झुरानदी से पदोन्नत होकर प्रधानपाठक माध्यमिक शाला नवागांव बेलर गए। संकुल परिवार की ओर से मोमेंटो व श्रीफल भेंट कर विदाई दी गई। बंशीलाल नेताम ने कहा कि एक शिक्षक होने के नाते हमें अनुशासन व समय का पालन करते हुए बच्चों के हित में सदैव कार्य करते रहना चाहिए। साथ ही संकुल अंतर्गत पदोन्नत हुए देवेंद्र कुमार साहू प्रधानपाठक माध्यमिक शाला जामपानी एवं वरिष्ठ समन्वय हेमलाल मरकाम प्रधानपाठक माध्यमिक शाला कट्टीगांव का भी स्वागत सम्मान किया गया। संकुल प्रभारी प्राचार्य नागवंशी एवं संकुल संकुल समन्वयक पीएल सोनवानी ने पदोन्नत शिक्षक साथियों को बधाई देते हुए संकुल की एकता एवं शैक्षणिक गुणवत्ता पर बल िदया। इस अवसर पर हाई स्कूल, माध्यमिक शाला व प्राथमिक शाला के सभी प्रधानपाठक, शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *