प्रधानमंत्री की अजमेर यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट:कलेक्टर-आईजी ने किया सभा स्थल का दौरा, विभागों के अफसरों को दी जिम्मेदारियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 फरवरी को अजमेर आएंगे। वे यहां से प्रदेश को 23 हजार 500 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात देंगे। साथ ही 21 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र भी सौंपेंगे। प्रधानमंत्री की अजमेर यात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। यहां कायड़ विश्रामस्थली पर प्रधानमंत्री की जनसभा होगी। संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़, आईजी राजेंद्र सिंह, जिला कलेक्टर लोकबंधु और एसपी वंदिता राणा की ओर से तमाम विभागों के अधिकारियों के साथ मंगलवार को कायड़ विश्रामस्थली का दौरा किया गया। वहीं अफसरों को जिम्मेदारियां दी गईं। सुरक्षा के किए पुख्ता बंदोबस्त
अधिकारियों ने संबंधित विभागों को अपनी-अपनी जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। निरीक्षण के दौरान प्रधानमंत्री की सुरक्षा को भी लेकर पुख्ता बंदोबस्त किए जाएंगे। जिला कलेक्टर लोकबंधु ने बताया- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 28 फरवरी को अजमेर में यात्रा प्रस्तावित है। अजमेर के कायड़ विश्रामस्थली में प्रधानमंत्री की सभा होगी। साथ ही कई विकास कार्यों के शुभारंभ भी किए जाएंगे। इसे लेकर संभागीय आयुक्त, आईजी सहित अन्य अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया गया है। संबंधित विभागों को जिम्मेदारियां दिए जा चुकी हैं। ………… यह खबर भी पढ़ें… PM मोदी 28 फरवरी को अजमेर आएंगे:राजस्थान में 23,500 करोड़ के विकास कामों का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे; 21 हजार युवाओं को देंगे नियुक्ति पत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 फरवरी को अजमेर के दौरे पर आएंगे। पीएम मोदी यहां से राजस्थान को 23,500 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात देंगे। इस दौरान वे कई परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। साथ ही, ‘रोजगार उत्सव’ में 21 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र भी सौंपेंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के दौरे की जानकारी दी थी। (पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *