प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी अजमेर दौरे और होली के त्योहार को देखते हुए बांसवाड़ा पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर है। शांति-सुरक्षा बनाए रखने के लिए शहर के विभिन्न प्रवेशद्वार और मुख्य सर्किलों पर कड़ी नाकाबंदी की जा रही है। गुरुवार को लियो सर्कल पर नाकाबंदी की गई। सदर थानाधिकारी रूपसिंह ने बताया- उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की सघन जांच की जा रही है। प्रधानमंत्री के अजमेर आगमन और होली के पर्व को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है। पुलिस की टीमें रात-दिन मुस्तैदी से काम कर रही है। नशेड़ी वाहन चालकों पर गिरी गाज CI रूपसिंह ने बताया- शराब पीकर वाहन चलाने ओर बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सदर थाना पुलिस ने बुधवार को 8 वाहन चालकों को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा, जिनके वाहन ज़ब्त कर लिए गए हैं। यातायात नियमों के उल्लंघन पर कुल चालान काटे गए हैं। होली तक जारी रहेगी सख्ती थानाधिकारी ने कहा- यह नाकाबंदी और चेकिंग अभियान होली के त्योहार तक जारी रहेगा। विशेषकर लियो सर्किल और अन्य संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल तैनात है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके और आमजन सुरक्षित तरीके से त्योहार मना सकें।


