रांची | सदर थाना क्षेत्र के देवी मंडप रोड, बूटी बस्ती स्थित प्रधान जिला न्यायाधीश, जामताड़ा के निर्माणाधीन आवासीय परिसर से मोटर पंप के बिजली तार की चोरी हो गई । इस संबंध में संवेदक शुभम गौरव ने सदर थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन के अनुसार, 8 फरवरी की रात निर्माण स्थल पर रखे मोटर पंप के करीब 64-65 मीटर बिजली तार चोरी कर लिए गए। शिकायतकर्ता ने बताया कि इससे पहले भी परिसर से मोटर पंप के तार की चोरी हो चुकी है, जिसकी मौखिक सूचना पुलिस को दी गई थी।


