राजिम| शासकीय प्राथमिक शाला सिंधौरी के प्रधान पाठक नंद कुमार सिन्हा को एपीजे अब्दुल कलाम ज्ञान श्री सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्य स्मृति में आयोजित ”एपीजे अब्दुल कलाम सुनहरी यादें” कार्यक्रम में दिया गया। श्री सिन्हा शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार के लिए जाने जाते हैं। सत्र 2022 से 2025 तक उन्होंने बच्चों का चयन एकलव्य और नवोदय परीक्षा में कराया। विद्यालय की एक छात्रा ने एकलव्य परीक्षा में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वर्तमान सत्र में भी परीक्षा की तैयारी जारी है। सिन्हा के प्रयास से स्कूल परिसर हरा-भरा और चित्रकारी से सुसज्जित हुआ। इससे बच्चों को पढ़ाई में मदद मिली और स्कूल में नामांकन बढ़ा।