प्रधान पाठक निलंबित, शराब के नशे में वीडियो वायरल:ड्यूटी के दौरान बदसलूकी की शिकायत जांच में सही पाई गई

सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विकासखंड स्थित प्राथमिक स्कूल बरपटिया के प्रधान पाठक विफल राम को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में उनके अनुचित व्यवहार का वीडियो वायरल होने के बाद की गई। जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच के बाद निलंबन आदेश जारी किया। जानकारी के अनुसार, यह घटना 8 फरवरी की है। प्रधान पाठक विफल राम की ड्यूटी एसआईआर (SIR) कार्य में लगी थी। आरोप है कि वे पूरी तरह से शराब के नशे में धुत होकर अपने कार्यस्थल पर पहुंचे। वहां उन्होंने न केवल अपनी जिम्मेदारी में लापरवाही बरती, बल्कि मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ गाली-गलौज और बदसलूकी भी किया। शिक्षक की बदसलूकी का वीडियो वायरल शिक्षक की इस हरकत का वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में शिक्षक की नशे की स्थिति स्पष्ट रूप से दिख रही थी। वीडियो संज्ञान में आते ही प्रशासनिक हल्के में हड़कंप मच गया। वीडियो वायरल होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने मामले की विभागीय जांच करवाई। जांच में शिकायत सही पाई गई और शिक्षक का आचरण सिविल सेवा नियमों के विरुद्ध पाया गया। इसके बाद डीईओ ने तत्काल प्रभाव से निलंबन आदेश जारी कर दिया। निलंबन अवधि के दौरान विफल राम का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय नियत किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *