प्रधान महालेखाकार ने राज्यपाल से मुलाकात की

रांची | राज्य की प्रधान महालेखाकार (अॉडिट) इंदु अग्रवाल ने शुक्रवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की। राजभवन ने इसे शिष्टाचार भेंट बताया है। प्रधान महालेखाकार ने राज्यपाल को राज्य के विभिन्न लोक उपक्रमों के लंबित अॉडिट से अवगत कराया। इस अवसर पर प्रधान महालेखाकार के सचिव चंपक राय भी मौजूद थे। शुक्रवार को भक्तिवेदांत विद्याभवन गुरुकुल, रांची के परियोजना निदेशक असीम कृष्ण दास ने भी राज्यपाल से मुलाकात की। दास के नेतृत्व में गए शिष्टमंडल ने राज्यपाल को गीता महोत्सव कार्यक्रम में आने का आमंत्रण दिया। रांची नगर निगम के पूर्व पार्षद विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में भी एक शिष्टमंडल ने राजभवन में राज्यपाल से भेंट कर राज्य में शीघ्र नगर निकाय चुनाव कराने के लिए पहल करने का आग्रह किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *