प्रफुल्ल मिश्रा मंडला बीजेपी अध्यक्ष बने:1992 में युवा मोर्चा से जुड़े, जिला महामंत्री रह चुके

मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को प्रफुल्ल मिश्रा को मंडला जिले का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। नियुक्ति की घोषणा होते ही भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल बन गया। कार्यकर्ताओं ने फूल-माला, आतिशबाजी और मिठाई बांटकर खुशी मनाई। प्रफुल्ल मिश्रा 1992 से बीजेपी से जुड़े पेशे से किसान प्रफुल्ल मिश्रा का राजनीतिक सफर 1992 से शुरू हुआ, जब वे भाजपा युवा मोर्चा से जुड़े। 1993 में उन्हें मंडला ग्रामीण मंडल युवा मोर्चा का महामंत्री बनाया गया। इसके बाद उन्होंने युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष और भाजपा के जिला मंत्री का पद दो-दो बार संभाला। 2016 में जिला महामंत्री रहे और 2020 में एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक बने। 2024 के लोकसभा चुनाव में वे लोकसभा संयोजक की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। कई अखबारों में लेख लिखे मिश्रा का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से भी गहरा जुड़ाव रहा है। वे बाल्यकाल से स्वयंसेवक हैं और शिशु मंदिर की प्रबंधन समिति से लंबे समय से जुड़े हुए हैं। स्थानीय राजनीति में भी सक्रिय रहते हुए तीन बार जनपद पंचायत के सदस्य चुने गए और दो बार उपाध्यक्ष बने। इसके अलावा उन्होंने स्वदेश, राष्ट्रधर्म और हिंदू गर्जना जैसे अखबारों में लेखन कार्य भी किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *