कोरबा | राज्य ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक राजेश शुक्ला की सेवा में वृद्धि कर दी है। कंपनी में उनकी सेवाएं शुक्रवार को समाप्त हो रही थी। इसी दिन राज्य शासन के ऊर्जा विभाग ने आदेश जारी कर प्रबंध निदेशक शुक्ला को पुनः सेवा वृद्धि प्रदान की है। इस तरह वे छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड में प्रबंध निदेशक के पद पर तीसरी बार नियुक्त किए गए हैं। ऊर्जा विभाग के उप सचिव मनोज कोशले की ओर से जारी आदेश से ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक शुक्ला के कार्यभार लेने के दिनांक से 1 साल या फिर सरकार के अगले आदेश तक पद पर कार्यरत रहने की अनुमति मिली है।


